मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश, ग्रीष्मकालीन राजधानी में न हो किसी तरह की दिक्कत

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करें। विशेष रूप से बिजली, पानी, मेडिकल, फोन इंटरनेट नेटवर्क जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान मंत्रियों, विधायकों, पत्रकारों और अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ऋतु खण्डूडी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को विशेष ध्यान देने और सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें:  जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

यह बैठक आगामी मानसून सत्र की सफलतापूर्वक आयोजित करने के उद्देश्य से की गई, जिसमें सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई और समय पर इन्हें पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *