नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई

पौड़ी : जनपद पौड़ी में चलाए गए दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान में 06 वाहन चालक (श्रीनगर-01, लक्ष्मणझूला-01, लैन्सडाउन-01, कोटद्वार-03) शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के वाहन सीज करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 77 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें यातायात श्रीनगर-21, लक्ष्मणझूला-29, लैन्सडाउन-02, रिखणीखाल-01,यातायात कोटद्वार-10, कोटद्वार-12, एवं कालागढ़-02 शामिल हैं। जनपदभर में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 168 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।

ये भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

 पौड़ी पुलिस की अपील:

यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *