सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

  • सहकारिता विभाग के प्रयासों से उत्तराखंड के सहकारी बैंक ₹300 करोड़ के मुनाफे में।
  • प्रदेश में खुलेंगी 55 नई शाखाएँ, ‘खेत बचाओ अभियान’ और ऑर्गेनिक खेती पर रहेगा विशेष जोर।

हरिद्वार : केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मनाया जा रहे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज जनपद मुख्यालय पर स्थित जिला सहकारी बैंक की भूमि पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इसके उपरांत सहकारिता मंत्री द्वारा प्रदेश में मनाये जा रहे हैं सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जलवायु परिवर्तन की समस्या को कम करने में सहकारिता विभाग के योगदान की प्रशंसा की तथा विभाग द्वारा जनपद के कृषकों के हित में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की सराहना की।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि देश में एक नए सहकारिता मंत्रालय के गठन के सफल 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश सहित उत्तराखंड में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज से 5 वर्ष पूर्व इस विशेष मंत्रालय की स्थापना की गई थी, जिसकी कमान देश के पहले सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी को सौंपी गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई तक देशव्यापी उत्सव मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील

उन्होंने कहा कि इस गौरवमयी उपलब्धि के तहत पूरे देश में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें किसान गोष्ठियां, सहकारिता बंधु सम्मेलन और व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान शामिल हैं। सरकार ने इस दौरान पूरे देश में 1 करोड़ वृक्षारोपण करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड राज्य में भी इस उत्सव को हर जिले और हर सहकारी समिति तक ले जाया जा रहा है, जहाँ बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम

सहकारिता विभाग आज देश भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार बन चुका है। अकेले उत्तराखंड में 30 लाख किसान इस विभाग से सीधे जुड़े हुए हैं। किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए राज्य सरकार इस वर्ष प्रदेश के 2 लाख किसानों को 0% (शून्य प्रतिशत) ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी बदलावों का ही परिणाम है कि आज राज्य के सभी सहकारी बैंक ₹300 करोड़ के शुद्ध मुनाफे (प्रॉफिट) में आ चुके हैं। बैंकिंग सेवाओं को सुदूर गांवों तक पहुँचाने के लिए इस साल प्रदेश में 55 नई शाखाएँ खोलने का निर्णय लिया गया है।

किसानों की आय दोगुनी करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार अब ‘खेत बचाओ अभियान’ पर तेजी से काम कर रही है। इसके साथ ही, उत्तराखंड के भविष्य को सुरक्षित करने और स्वास्थ्यवर्धक कृषि को बढ़ावा देने के लिए अब राज्य के किसानों को ऑर्गेनिक (जैविक) खेती की तरफ मोड़ने का एक बड़ा संकल्प लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने ऐतिहासिक उपलब्धि की हासिल, एनडी तिवारी को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड किया दर्ज

कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के प्रशासक/निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड, आनंद ए०डी० शुक्ल द्वारा किया गया। तथा कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिला सहायक निबंधक मोनिका चुनेरा व जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के सचिव/महाप्रबंधक सौ सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, महापौर किरण जैसल, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, मधु सिंह, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी, विकास तिवारी, सुशील त्यागी समस्त समितियों के सभापति, संचालक सदस्य, कृषक गण व सहकारिता से संबंधित विशिष्ट सहकार बंधुओं के साथ-साथ जिला सहकारी बैंक व सहकारिता विभाग जनपद हरिद्वार के समस्त कर्मचारी व अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *