बीकेटीसी अध्यक्ष ने जारी किए निर्देश, विश्राम गृहों में तीर्थ यात्रियों को निःशुल्क आवास की सुविधा कराई जाए उपलब्ध

देहरादून। मानसून सीजन में सड़क मार्ग बाधित होने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अपने सभी विश्राम गृहों में तीर्थ यात्रियों को निःशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं । उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपात परिस्थितियों में यात्रियों की हर संभव मदद की जाए। बीकेटीसी के केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर विश्राम गृह स्थित हैं, जिनमें यात्रियों को न्यूनतम शुल्क में आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है । अजेंद्र के कार्यकाल में इन विश्राम गृहों की व्यापक स्तर पर मरम्मत कार्य करा कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है ।

ये भी पढ़ें:  धन सिंह रावत से मिले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मोहित घिल्डियाल,तीर्थाटन प्रचार के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने पर चर्चा

उधर, अध्यक्ष अजेंद्र के निर्देश पर केदारनाथ धाम में फँसे यात्रियों की बीकेटीसी द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। एक संत स्वामी संविदानंद द्वारा सावन मास में बाबा केदार के विशेष पूजन के लिए लाए गए कई क्विंटल फलों को बीकेटीसी यात्रियों को बाँट रही है । इसके साथ ही जीएमवीएन के साथ मिल कर भंडारा भी संचालित किया जा रहा है ।

ये भी पढ़ें:  आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *