देहरादून। रैबार सांस्कृतिक समिति, नारायण बगड़ (चमोली) के बैनर तले प्रसिद्ध लोक कलाकार के जन्मोत्सव के अवसर पर दून अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने “रक्तदान महादान” का संदेश देते हुए स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। रक्तदान अभियान में सुनील कोठियाल, पंकज डबराल, प्रसिद्ध संगीतकार शैलेंद्र शालू (Shailu on the Music), संजय कोठियाल (संजू), मनदीप मेंडी, अनिल नौटियाल और नीरज जोशियाल सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर दून अस्पताल के लैब टेक्नीशियन दीपक राजसिंह जगवाण ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदान अभियान को सफल बनाने में दून अस्पताल के डॉ. सुनावर खान, लैब टेक्नीशियन दीपक राजसिंह जगवाण, लैब सहायक अमित कश्यप, एकता बिष्ट, अनीता सकलानी (काउंसलर) तथा नर्सिंग ऑफिसर सुचिता कोठारी सहित अस्पताल के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। समिति के अध्यक्ष सुनील कोठियाल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान है और भविष्य में भी समिति समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी अभियान लगातार चलाती रहेगी। दून अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रैबार सांस्कृतिक समिति की इस सामाजिक पहल की सराहना की।
