देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता

देहरादून। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) की देहरादून शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

शाखा द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित सदस्य आगामी सत्र के लिए विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगे-
• सीए अंकित गुप्ता – अध्यक्ष
• सीए जस्मीत सिंह चौधरी – उपाध्यक्ष
• सीए अरविंद सिंह रावत – सचिव
• सीए प्रणय सेठ – कोषाध्यक्ष
• सीए साहेब आनंद – अध्यक्ष, सीआईसीएएसए
• सीए परिमल पटेट – सदस्य, कार्यकारिणी समिति।

ये भी पढ़ें:  मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर पहचान और चरणबद्ध सर्जरी से दुर्लभ एवं हाई रिस्क डबल ट्यूमर के मरीज का किया सफल इलाज

नव-निर्वाचित अध्यक्ष सीए अंकित गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम देहरादून शाखा को पेशेवर उत्कृष्टता, सतत् प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सदस्य हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी सामूहिक नेतृत्व एवं पारदर्शिता के साथ शाखा की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

शाखा ने सभी सदस्यों से सहयोग और सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की है, ताकि वर्ष 2026-27 में विभिन्न शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *