कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दीर्घकालिक योजनाएं बनाएं ताकि लाभार्थियों को लंबे समय तक उनका लाभ मिल सके। बुधवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगोल पंडितवाड़ी, गजियावला, विलासपुर काण्डली, सिगली, बिष्ट गांव समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे पेयजल कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में गंभीर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जाए, ताकि आमजन को समय पर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर क्षेत्र में टिकाऊ और प्रभावी विकास हो, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी उसका लाभ मिल सके। बैठक में पेयजल निगम की अधिशासी अभियंता कंचन रावत, सहायक अभियंता मनोज जोशी, गजियावला पूर्व सैनिक संगठन से शमशेर सिंह शाही सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  दून इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *